ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इकाई का हुआ गठन! प्रमोद नोटियाल अध्यक्ष, महेश पंवार उपाध्यक्ष व महामंत्री बने नीरज गोयल

ऋषिकेश से महेश पंवार की रिपोर्ट:- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी जिला महामंत्री दीपक जुयाल की देखरेख में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे प्रमोद नौटियाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
वही उपाध्यक्ष पद पर महेश पंवार और महामंत्री नीरज गोयल को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष रेखा भंडारी, सचिव नीरज राणा चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य नवीन बडोनी और मयंक ध्यानी बनाया गया। वहीं जिला सदस्य के रूप में मनोज रौतेला और अनिल नवानी को चुना गया।

मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद नौटियाल ने कहा कि जल्द ही प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले के अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम करने आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *