ख़बर इंडिया

मोदी कैबिनेट से 12 मंत्रियों का इस्तीफा! मोदी कैबिनेट में JDU के 4 सदस्य होंगे शामिल- सूत्र

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्‍द्रीय मंत्रिपरिषद का आज शाम विस्‍तार किया जाएगा। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम छह बजे नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नरेन्‍द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमण्‍डल का यह पहला विस्‍तार होगा। मंत्रिमण्‍डल में कुल 81 मंत्री बनाये जा सकते हैं।

मोदी कैबिनेट से अबतक 12 मंत्रियों का इस्तीफा

प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक 12 मंत्रियों ने मंत्रिपद से इस्तीफा दिया है। चलिए हम आपको उनका नाम बता देते हैं जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है। रमेश पोखरियाल और संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, संजय धोत्रे और बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, रतन लाल कटारिया,प्रताप सारंगी, डॉ हर्षवर्धन और अश्विनी चौबे, थावरचंद गहलोत भी इस्तीफा दे चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पहले लोक कल्याण मार्ग पर भाजपा सांसदों से मुलाकात की। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मोदी कैबिनेट में JDU के 4 सदस्य शामिल होंगे। 1 को कैबिनेट और 3 को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। आरसीपी सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। चंद्रेश्वर प्रसाद,रामनाथ ठाकुर,दिलेश्वर कमैत को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *