प्रदेश में मिले 31 संक्रमित! देखिए 17 अगस्त का आंकड़ा

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार में काफी कम आई है. मंंगलवार 17 अगस्त को प्रदेश में कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं। वहीं 41 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। मंगलवार को भी प्रदेश में कोरोना से 1 कोरोना पोजिटिव की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव केसों (जिनका इलाज चल रहा है) की संख्या भी घटकर 330 पर पहुंच गई है।

प्रदेश में अभीतक 3,42,637 कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें से 3,28,885 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं प्रदेश में अबतक 7,373 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 95.99% है. वहीं सैंपल पॉजिटिविटी दर 0.16% है। हालांकि डेथ रेट 2.15% है।
आज 17 अगस्त का आंकड़ा: प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देहरादून में मिले हैं। आज शाम 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में संक्रमित उम्र का आंकड़ा 31 नए मामले सामने आए।

आपको बता दें कि बागेश्वर में पॉजिटिव 7 केस सामने आए। देहरादून में आज चार पॉजिटिव मिले हैं। चमोली से चार, हरिद्वार में एक भी पाजिटिव नहीं मिला हैं। पिथौरागढ़ में एक पाजिटिव मिला हैं। रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर में आज दो-दो पाजिटिव मिले हैं।

अल्मोड़ा में तीन, चंपावत से दो,  नैनीताल में एक, पौड़ी गढ़वाल से दो, टिहरी गढ़वाल से आज एक भी संक्रमित मरीज़ नहीं मिला है। उत्तरकाशी में आज तीन भी संक्रमित मिले हैं। वहीं आज प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन देखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *