ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा स्थगित

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है, जी हां आज गुरुवार को खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पिथौरागढ़ दौरे पर भी नहीं जा सके। बता दें कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पिथौरागढ़ दौरे पर जाना था, जहां उन्हें भाजपा की कार्यसमिति समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था।

हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कल शुक्रवार को रुद्रपुर और परसों खटीमा में भी जाना है। अब देखना है कि क्या मौसम उन्हें वहां भी जाने की अनुमति दे पाता है या नहीं। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ और चमोली का दौरा था, लेकिन वह दौरा भी मौसम के चलते रद्द करना पड़ा था। हालांकि मुख्यमंत्री ने भारी बारिश में उत्तरकाशी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जरूर दौरा किया। माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दौरों पर जाने का कार्यक्रम फिर बना सकते हैं। फिलहाल मुुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक के बाद एक दौरे खराब मौसम के चलते रद्द हो रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *