ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी आज लेगें मुख्यमंत्री पद की शपथ! बदले जा सकते हैं कुछ मंत्रियों के मंत्रालय: सूत्र

देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को राजनीतिक पंडितों की ‘गणित’ को दरकिनार कर बीजेपी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी का नाम प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री तौर फाइनल कर दिया. विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल के नेता पद के लिए चुना गया। भाजपा विधायक दल के इस प्रस्ताव को लेकर राज्यपाल के पास गए और उनसे आग्रह किया कि वो हमारे नए नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।

आज शपथ ग्रहण होगा: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर । 2022 में भाजपा पहले की तरह बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाएगी। भाजपा ने सर्वसम्मति से एक नए नौजवान नेता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है, मुझे आशा है कि पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में भाजपा यशस्वी होगी और उत्तराखंड का विकास नए आयाम को छुएगा: नरेंद्र सिंह तोमर.

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने नाम की घोषणा होने के बाद पुष्कर सिंह धामी देहरादून में शहीद स्मारक पहुंचे। आज शाम 5 बजे पुष्कर सिंह धामी राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सूूत्रो के हवाले से बड़ी ख़बर यह भी सामने आई है कि नए सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही शपथ लेंगे सभी मंत्री। कुछ मंत्रियों के मंत्रालय बदले जा सकते हैं: सूूत्र

तीरथ सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को चुना गया है. पुष्कर सिंह धामी आज राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बताते चलें कि विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान होने के बाद पहले वे कल ही शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया.

साथ ही पुष्कर सिंह धामी दो बार खटीमा से विधायक चुने जा चुके हैं और उनका जन्म एक सैनिक परिवार में हुआ है. इस बार सीएम पद पर उनके नाम पर मुहर लगी है, जिससे कुमाऊं मंडल में जश्न का माहौल है.

पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री हैं और कुमाऊं मंडल से पांचवें और बीजेपी के दूसरे मुख्यमंत्री हैं. शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्य के सबसे युवा सीएम भी बन जाएंगे. पुष्कर सिंह धामी आरएसएस के करीबी माने जाते हैं और वो बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी

निर्वाचन क्षेत्र-70, खटीमा
जनपद-ऊधमसिंहनगर
भारतीय जनता पार्टी

पिता का नाम: शेर सिंह धामी

*जन्म तिथि:* 16 सितम्बर, 1975

*जन्म स्थान:* कनालीछीना, पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड

*कर्म स्थान:* खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड

*शिक्षा:* स्नानकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एल.एल.बी.

*विवाह:* 28 जनवरी, 2011

*पत्नी:* श्रीमती गीता धामी

*व्यवसाय:* कृषि

*सामाजिक जीवन:* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु – 33 वर्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (1० वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश (लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर (अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्ता)

*राजनीतिक जीवन:*
*प्रदेश अध्यक्ष*
o भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)
o विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड (2001-2002)
o उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड (2010-2012 )

*विधायक खटीमा*
o प्रथम बार (2012 से 2017)
o द्वितीय बार (2017-से अब तक)

*प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, उत्तराखण्ड*
o प्रथम बार (2016 से 2020 तक)
o द्वितीय बार (2020 से अब तक)

*सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्य:*
o अंत्योदय उत्तराखण्ड के अंतिम छोर पर खड़े हुए हर उत्तराखंडी को बुनियादी सुविधायें मिल सकें।
o उत्तराखंड बने सिरमौर
o उत्तराखंड भारतवर्ष में विकास के समस्त मानकों के आधार पर नंबर 1 प्रान्त बने ।

*स्थायी पता:* ग्राम-नगरातराई, खटीमा, जिला- ऊधमसिंहनगर उत्तराखण्ड।
*स्थानीय पता:* क्र. सं. 03 एम० एल० ए० हॉस्टल, रेसकोर्स, देहरादून, उत्तराखण्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *