ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही

हल्द्वानी से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से सेमल चिरान तस्करी कर रहे वाहन को सीज किया।
रेंजर डौली के नेतृत्व में  20/08/21 को समय 10.30AM पर हल्द्वानी -बरेली हाईवे के शांति पुरी वन वैरियर के पास वन उपज सेमल चिरान बल्ली 80 नग का अवैध अभिवहन करने पर 1 महेंद्रा पिकअप पंजीकरण नंबर up 26T0241 को पकड़ लिया। लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।
रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे सेमल चिरान की तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है। प्रथम दृष्टिया प्राप्त सूचना जाँच के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहेड़ी- बरेली क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।
रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उल्लंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा दिनेश पंत , शिव सिंह डांगी सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी, अमजद खान, सुरेंदर, कृष्णा ,साहिद बेग आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *