ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

देहरादून: पूर्व CM तीरथ को मिलेगा पार्टी के प्रति उनकी वफादारी का इनाम

देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद लोकसभा तीरथ सिंह को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है जी हां जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री औऱ सांसद लोकसभा तीरथ सिंह को पार्टी के प्रति उनकी बफादारी का इनाम मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दावा सबसे ज्यादा मजबूत है।

ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अब केंद्रीय राज्य मंत्री की महत्वपूर्ण ज़िमेदारी मिल सकती है। पार्टी आलाकमान ने सियासी रणनीति के तहत महज 111 दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से इस्तीफा दिलवाकर भाजपा आलाकमान ने ममता को उलझाया दिया है। ममता को भी नवम्बर तक विधानसभा का सदस्य बनाया जाना है।

दरअसल कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने उपचुनाव पर ब्रेक लगाया हुआ है। माना जा रहा है कि ममता को भी इस्तीफा देना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बलिदान से बंगाल में भाजपा हारी हुई बाजी जीत सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *