ख़बर उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

उत्तरी हरिद्वार की उपेक्षा कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: रवि कश्यप

हरिद्वार। मायापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक मदन कौशिक पर उत्तरी हरिद्वार की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए खड़खड़ी में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि  पिछले बीस वर्ष से स्थानीय विधायक मदन कौशिक उत्तरी हरिद्वार की मौलिक समस्याओं व् भूपतवाला क्षेत्र की निरंतर उपेक्षा कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता लंबे समय से सुविधा युक्त अस्पताल डिग्री कालेज की मांग कर रही है। लेकिन विघायक जनता की किसी भी मांग को आज तक पूरा नहीं कर पाए। भूपतवाला में सीवर लाईन ना होने के कारण लोगों को भारी समस्या को भी विधायक दूर नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द अस्पताल व कालेज निर्माण व भूपतवाला में सीवर लाईन बिछाने का कार्य शुरू नहीं किया गया तो निरंतर आंदोलन चलाया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव शर्मा व आशीष भारद्वाज ने कहा कि दो बार कैबिनेट मंत्री रहने के बावजूद मदन कौशिक जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। बार बार छली जा रही जनता अब जागरुक हो चुकी है अब उनके किसी प्रलोभन में आने वाली नहीं है और आने 2022 के चुनाव में जवाब देने के लिए तैयार है। ब्लाक महासचिव सनी मल्होत्रा व नीलम शर्मा ने कहा कि 2017 में भाजपा पर जनता ने अपार विश्वास जताया था। लेकिन भाजपा का एक भी विधायक या जनप्रतिनिधि जनता के विश्वास पर खरा नहीं उतर पाया। जिसके चलते भाजपा को तीन बार मुख्यमंत्री बदलना पड़ा। जनता जान चुकी है कि भाजपा की सरकार में उत्तराखंड व हरिद्वार का विकास असंभव है।

प्रदर्शन पुतला दहन में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मिथिलेश गिल, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्येंद्र बिष्ट, निर्मला चौधरी, ऋषभ वशिष्ठ, गोविंद निषाद, शुभम जोशी,, सन्तोष, पांडे, विशाल निषाद,, तरुण बेरी, विजय सिंह, गणेश दत्त सूरी, अरविन्द चौहान, ऋतिक केसरी, सोनू सिंह, शुभम नोटियाल, आशीष गिल, कोमल राठौर, वंश, निगम देवी, प्रिंस गिल, अदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *