ख़बर उत्तराखंड

स्वस्थ्य जीवन के लिए खेलकूद महत्वपूर्ण : स्वामी चिदानंद सरस्वती

परमार्थ निकेतन में हुआ 5वीं एशियन जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का सम्मान

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में पांचवीं एशियन जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2021 के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए खेलकूद महत्वपूर्ण है।
मंगलवार को एशियन जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2021 के पदक विजेता खिलाड़ी परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि किशोर और किशोरियों में शारीरिक वृद्धि हेतु खेल-कूद तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। बच्चों को अध्ययन के साथ खेलकूद गतिविधियों में सहभाग करना, टहलना तथा साइकिल चलाना आदि गतिविधियों को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में तनाव बढ़ रहा है, इसका असर उनके स्वास्थ्य और चिंतन दोनों पर पड़ता है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनकी आगामी चैंपियनशिप हेतु शुभकामनायें दी और सम्मानित किया। बताया कि बीती 13 से 16 सितंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में ऋषिकेश क्षेत्र की शिवानी गुप्ता ने रजत पदक, नव्या पांडे ने कांस्य पदक, मंदीप कौर ने कांस्य पदक, मुकेश कुमार ने कांस्य पदक एवं कमल सिंह ने पांचवी रैंक, विनोद लखेरा ने छठवीं रैंक हासिल की। इनको सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने विश्व ग्लोब पर वाटर सेरेमनी कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *