ख़बर इंडिया

कैबिनेट विस्‍तार जल्‍द! मोदी कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री?

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहला और बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। फेरबदल में कई मंत्रियों को प्रोन्नति भी मिलने के आसार हैं तो कुछ की छुट्टी भी हो सकती है। नए मंत्रिपरिषद में अन्‍य पिछड़ा वर्ग (OBC) का प्रतिनिधित्‍व बढ़ने के पूरे आसार हैं। साथ ही साथ, कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी फोकस होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, मोदी कैबिनेट के इस फेरबदल में कुछ पांच किस्म के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फेरबदल को लेकर सत्ता के गलियारों में जो अनुमान लगाए जा रहे हैं, उनमें अच्छा प्रदर्शन करने और क्षेत्रीय समीकरणों के चलते कई राज्यमंत्रियों को प्रोन्नति, खराब प्रदर्शन करने वाले कई मंत्रियों की छुट्टी, नए चेहरों को जगह, सहयोगी दलों की फिर से एंट्री तथा कई मंत्रियों के विभागों का बोझ कम किया जाना शामिल हैं।

कई प्रमुख मंत्रालयों का जिम्‍मा खाली पड़ा है। 2019 में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मंत्रिपरिषद का व‍िस्‍तार करने वाले हैं। इस कैबिनेट विस्‍तार के जरिए, 2022 में कई राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी संदेश दिया जाएगा। चुनावी राज्‍यों के नेताओं को कैबिनेट में जगह मिलनी लगभग तय है। युवाओं के साथ-साथ अनुभवी नेताओं का एक बैलेंस बनाने की कोशिश होगी।

सूत्रों के अनुसार, संभावना व्यक्त की जा रही है कि कई मंत्रियों को प्रोन्नत किया जा सकता है। इनमें ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया, कार्मिक राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह, पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो के नामों की चर्चा में है। क्षेत्रीय एवं जातीय समीकरणों के आधार पर कुछ और राज्यमंत्रियों को भी प्रोन्नत किया जा सकता है।

मोदी कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री?

संभावित नाम राज्‍य कितना चांस
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया मध्य प्रदेश लगभग तय
कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश सस्‍पेंस बरकरार
सर्वानंद सोनोवाल असम लगभग तय
नारायण राणे महाराष्‍ट्र लगभग तय
प्रीतम मुंडे महाराष्ट्र लगभग तय
मीनाक्षी लेखी दिल्ली सस्‍पेंस बरकरार
पशुपति पारस बिहार लगभग तय
आरसीपी सिंह बिहार लगभग तय
राजीव सिंह ‘लल्‍लन’ बिहार लगभग तय
सुशील कुमार मोदी बिहार लगभग तय
वरुण गांधी उत्‍तर प्रदेश सस्‍पेंस
अनुप्रिया पटेल उत्‍तर प्रदेश लगभग तय
स्‍वतंत्र देव सिंह उत्‍तर प्रदेश सस्‍पेंस
भूपेंद्र यादव राजस्‍थान सस्‍पेंस
दिनेश त्रिवेदी पश्चिम बंगाल लगभग तय

मोदी कैबिनेट फिलहाल 53 मंत्री शामिल हैं, जबकि उसमें अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। इस तरह से देखा जाए तो पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अभी 28 और मंत्री बनाए जाने की संभावना है। बता दें कि आज 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी और शाम 6 बजे नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण का समारोह हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *