Uncategorizedख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

अस्पताल में हंगामा! आशा कार्यकर्ताओं ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर बदसलूकी का आरोप

श्रीनगर गढ़वाल से भगवान सिंह की रिपोर्ट: श्रीनगर गढ़वाल संयुक्त अस्पताल में आज तब हंगामा हो गया, जब आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर बदसलूकी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह अस्पताल के हेल्प डेस्क में शाांतीपूर्वक कार्य कर रही थी।

हेल्प डेस्क के ज़रिए दूर दराज़ से आने वाले लोगों की मदद की जाती है, लेकिन जेसे ही वह आज अपने कार्य पर आए तभी अस्पताल का एक कर्मी उनके साथ अपशब्द का प्रयोग करने लगा। उन्हें हेल्प डेस्क से बाहर जाने की बात कहने लगा। जिससे गुसाँई आशाओं ने अस्पताल में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया, और माँग की।

सम्बंधित कर्मी उनसे लिखित में माफ़ी माँगे नहीं तो समस्त आशाएं आंदोलन करने को बाध्य होंगी। वहीं मामले में अस्पताल प्रबंधन ने चूप्पी साधी हुई है। वहीं आरोपी कर्मी कहना है कि वो सिर्फ़ सेनेटाइज मेसिन के रख रख़ाव की बात आशाओं से कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *