बड़ी ख़बर: BJP में चुनाव से पहले अब इन्होंने दिया पद से स्तीफा
उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है। सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कभी विपक्ष के साथ कुछ नेताओं में जुबानी जंग दिखती है तो वहीं भाजपा में दो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर भाजपा में यह हो क्या रहा है चुनाव से ठीक पहले ही भाजपा में खींचतान चल रही है।
भाजपा में पिछले कुछ दिनों से नैनीताल जिले में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आज सोमवार को फिर दो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा में एक के बाद एक पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दिए जा रहे इस्तीफे के चलते पार्टी में खलबली मची हुई है।
जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही पिछले 27 सालों से भाजपा से जुड़े और विभिन्न दायित्व व क्षेत्र पंचायत और पूर्व में ग्राम प्रधान रहे महेश जोशी ने भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से त्यागपत्र दिया है। दोनों जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने दमुआ धीमा क्षेत्र में मालिकाना अधिकार दिलाने के प्रति जवाबदेही को कारण बताया है।