देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: उत्तराखंड से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन पीआरओ की नियुक्ति के आदेश निरस्त करने के बाद पुन: जन संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है जी हां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में दो तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री PRO के संशोधित आदेेश जारी किए गए हैं।
आपको बता दें सीएम ऑफिस में दो नए पीआरओ तैनात किए गए हैं। राजेश सेठी के फिर आदेश जारी हुए हैैं। अब सत्यपाल की जगह उनके पुत्र गौरव सिंह पीआरओ बनाया गया है। शासन से यह आदेश जारी हुए हैं। यह अधिकारी अब मुख्यमंत्री के जनसंपर्क की जिम्मेदारी संभालेंगे।
निरस्त हुए आदेश..
वहीं सत्य प्रकाश रावत मुख्यमंत्री के OSD बनाए गए थे। दरअसल नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन पीआरओ की नियुक्ति के आदेश निरस्त करने के बाद पुन: जन संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति कर दी थी।
तीरथ राज में आये भजराम पंवार को पीआरओ बनायागया था। भजराम पंवार को संघ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। इससे पहले 3 पीआरओ बनाये गए थे वो आदेश निरस्त कर दिया गया था।
नए आदेश के तहत विशेष कार्य अधिकारी डॉ. सत्यपाल रावत कोऑर्डिनेटर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को बनाया गया था। इसके अलावा जनसंपर्क अधिकारी भज राम पवार को बनाया गया था। यह आदेश सचिव भूपाल सिंह मनराल द्वारा जारी कर दिए गए थे।