ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना से बचाव को निकाली जागरूकता रैली

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा ने मालरोड पर सेवा ही संगठन के तहत पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली व राह चलते लोगों को मास्क वितरित किए। वहीं महिलाओं ने कोरोना के प्रति जागरूक होने के लिए नारे भी लगाये।
भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल के तत्वाधान में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली। जिसमें महिलाओं ने कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, बार बार हाथ धोते रहे, सेनेटाइज करते रहें आदि नारे लगा कर मालरोड पर चलने वालों को जागरूक किया वहीं जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क वितरित किए।
वहीं लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल के सहयोग से महिला मोर्चा ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को जागरूक किया व जिन लोगों ने मास्क नहीं लगा रखे थे उन्हें मास्क दिया वहीं लोगों को दो गज की दूरी बनाये रखने व बार बार हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल की अध्यक्ष पुष्पा पडियार, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, लीला कंडारी, प्रमिला पंवार,सुनीता डबराल, नर्मदा नेगी, नमिता कुमांई, राजेश्वरी नेगी, कमला थपलियाल, गुडडी, राधा आनंद, अनीता धनाई सहित भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *