ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

भाजपा बनी मुख्यमंत्रियों ने शुरू की मुख्यमंत्री के लिए ठेकेदारी प्रथा

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर उत्तराख्ंाड की जनता से छल किया है। एक बार फिर नया मुख्यमंत्री प्रदेश की कमान संभाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार साल में रोजगार के नाम पर जीरो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जीरो, महिलाओं के सम्मान में जीरो विकास जीरो उसके बाद भी भाजपा के नेता आये दिन कुछ न कुछ ऐसी हरकत कर रहे है उससे लगता है कि पार्टी भ्रष्टाचारियों बालात्कारियों को संरक्षण दे रही है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी पढाओं बेटी बचाओ की बात करती है वहीं भाजपा के विधायक राठौर पर बालात्कार का आरोप लगा है व हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।इससे पहले संगठन महामंत्री संजय कुमार पर आरोप लगा, विधायक महेश नेगी पर बालात्कार का आरोप लगा उसे भी बचाया व महिला की मांग के बाद भी डीएनए नहीं किया गया। अब तो यह कहना अतिश्योक्ति न होगी कि भाजपा नेताओं से बेटी बचाओ।

ऐसे बालात्कारियों को कब सजा होगी। उन्हांेने कहा कि भाजपा ने साढे चार साल जनता से छल किया व जब विरोध हुआ तो एक मुख्यमंत्री को हटाया, फिर दूसरा बिठाया, फिर उसे उठाया व अब तीसरा बिठा दिया ऐसा लगता है कि भाजपा ठेके पर मुख्यमंत्री रख रही है।

उन्हांेने कहा कि जनता भाजपा के कारनामों व उनके भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है और मन बना लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। इस मौके पर विनोद सेमवाल, नंदलाल सोनकर, तेजपाल रौथाण, सौरव सोनकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *