उत्तराखंड से बड़ी ख़बर सामने आई है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यालयमें तीन नियुक्तियां की हैं। जिसमें राजेश सेठी,मुलायम सिंह रावत,सत्यपाल सिंह नियुक्त किए गए हैं। सचिवालय प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं।
नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को जन सम्पर्क बढ़ाने या फिर जनता से मुखातिब होने वाले तीन जिम्मेदार अधिकारियों की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के पद पर नियुक्ति की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन जनसंपर्क अधिकारियों में राजेश सेठी, मुलायम सिंह रावत, और सत्याल सिंह शामिल हैं। बता दें कि इन अधिकारियों के लिए सचिवालय से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह अधिकारी अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क की जिम्मेदारी संभालेंगे।