ख़बर उत्तराखंड

कांग्रेस जल्द जारी करेगी चुनावी घोषणापत्र: मुकेश पंत

पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक मुकेश पंत ने कहा पार्टी जल्द चुनाव घोषण पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा घोषणापत्र में प्रदेश के मुद्दों और आमजन की समस्याओं को शामिल किया जाएगा। प्रतिज्ञा पत्र के माध्यम से मिली जनता की राय भी इसमें शामिल होगी। गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक पंत ने नगर के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश के लोगों पर बेरोजगारी, महंगाई थोपने का काम किया है। प्रदेश में आम जनता का नहीं भू व खनन माफियाओं का विकास हुआ है। इन्हीं जनमुद्दों को लेकर कांग्रेस जल्द अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। कहा आम जन के साथ ही डॉक्टरों, शिक्षक, व्यवसाई, महिलाएं, युवा, छात्रों व प्रबुद्ध व्यक्तियों के बीच जाकर उनकी राय को भी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी तीखे प्रहार किए। कहा भाजपा के शासन में पहली बार हुआ है जब किसान आंदोलन के दबाव में सरकार ने तीन बिल वापस लेने पड़े हैं। प्रदेश में देवस्थानम बोर्ड को समाप्त करना इसी का हिस्सा है। कहा कांग्रेस भू कानून को लेकर गंभीर है। इसे पार्टी अपने घोषणापत्र में प्रमुखता से शामिल करेगी। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, जगदीश विष्ट, जीत शर्मा, मन्नू ठकुराठी, बॉब कन्याल, कार्तिक खर्कवाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *