ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

देवस्थानम बोर्ड को लेकर गणेश गोदियाल ने सरकार पर बोला हमला

देहरादून से शिवराज राणा की रिपोर्ट: उत्तराखंड कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता की। बतौर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद गणेश गोदियाल की यह पहली प्रेस कांफ्रेन्स है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य सरकार को सत्ता का घमंड हो गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से कई योजनाओं को बंद कर दिया। मेरे निवेदन पर कांग्रेस की नई टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया है। जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अगले सप्ताह कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक आहुत की जाएगी। कोर कमेटी में आगे की कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला बोल दिया है। 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फस के दौरान कहा कि सरकार हमारी आस्था के साथ छेड़छाड़ कर रही है। सरकार की नजर मंदिरों की आय पर है, चारो धामो के विकास पर नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही देवस्थानम बोर्ड को खत्म करेगी।
इस दौरान प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *