हड़ताल का दिखा असर: ऊर्जा कर्मचारियों के साथ हरक की बैठक शुरू!
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां जैसा कि आप सभी जानते हैं कि विद्युत विभाग के कर्मचारी ने हड़ताल का ऐलान किया। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली ,ग्रेडपे एसीपी, संविदा कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति जैसी मांगों को लेकर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 26 जुलाई से दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश की जनता से एक अपील भी की है जिसमें कर्मचारियों ने कई जगहों पर एक पोस्टर चस्पा किया है। जिसमें लिखा है की अगले 2 दिनों तक विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। लिहाजा लोग अपने घरों में टॉर्च और मोमबत्तियां की व्यवस्था कर ले।
इसी के मद्देनजर विद्युत विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने अब ऊर्जा कर्मचारियों को मनाने का मोर्चा संभाला है। ऊर्जा कर्मचारियों के साथ हरक सिंह रावत की बैठक शुरू हो गई है।
खाना कि ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि हरक सिंह रावत बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पहले ही उनको मना लेंगे यदि अगर ऐसा नहीं होता है तो प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा जाएगी। उत्तराखंड राज्य में 27 जुलाई 2021 की प्रथम पाली से बिजली कर्मचारियों की चालू हड़ताल का असर दिखने लगा है।