ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

लछीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

डोईवाला से जावेद हुसैन की रिपोर्ट: लछीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि कांट्रेक्टर द्वारा खास तौर पर महिला कर्मचारियों को टोल प्लाजा पर उनकी सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ओर ना ही कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाई जा रही है।

महिने मे चार छुट्टी मांगे जाने पर मैनेजर द्वारा बार-बार कर्मचारियों को निष्कासित करने की धमकी दी जा रही है। जिस बात से नाराज होकर आज कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही स्थानीय कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने मांग करी कि टोल प्लाजा पर बाहरी कर्मचारियों को ना रख कर स्थानीय कर्मचारियों को काम दिया जाए।

जिससे टोल प्लाजा पर राहगीरों के साथ हर रोज होने वाली अभद्रता पर अंकुश लग सके। और स्थानीय बेरोजगार युवक- युवतियों को भी रोजगार मिल सके। इसके साथ ही कोंग्रेस ने शख्त लहज़े में चेतावनी देते हुवे कहा कि अगर स्थानीय लोगों के साथ टोल प्लाज़ा द्वारा अभद्रता की जाती है तो कॉंग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *