रिपोर्ट भगवान सिंह: कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मंत्री प्रसाद नैथानी की ‘जवाब दो सरकार’ यात्रा ढोल दमाऊं के साथ हिंसरियाखाल पहुंची। जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के कीर्ति नगर ब्लॉक के मंत्री प्रसाद नैथानी ने कंधे पर सिलेंडर लेकर ग्रामीणों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
नैथानी ने सरकार पर रसोई गैस की कीमतें बढ़ाकर महिला सम्मान के नारे को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं महंगा सिलेंडर नहीं भरा पा रही हैं। ऐसे में लकड़ियों के सहारे उनके घरों का चूल्हा जल रहा है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रसाद नैथानी की ‘जवाब दो सरकार’ यात्रा को हिंसरियाखाल बाजार में ग्रामीणों का भारी समर्थन मिला।
इस दौरान मंत्री प्रसाद नैथानी कंधे पर सिलेंडर उठाकर सरकार का विरोध करते नजर आए। इतना ही नहीं महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हरीश रावत की ओर से समाज कल्याण के जरिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च किया गया था, लेकिन इस सरकार ने वे सभी योजनाएं बंद कर दी हैं। आज युवा बेरोजगारी के कारण परेशान हैं।
बेरोजगारी के चलते पढ़े-लिखे युवा आज मनरेगा में काम करने के लिए मजबूर हैं, लेकिन सरकार उनके रोजगार को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में ही जो कार्य उन्होंने स्वीकृत करवाए थे, वो कार्य बंद कर दिए गए हैं। क्षेत्र की सड़कें आज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन बिष्ट प्रदेश सचिव रुद्रप्रयाग प्रभारी श्यामलाल आर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणवीर बिषट पूर्व विधायक प्रतिनिधि मकान सिंह चौहान केसवानंद, अमरजीत पंचायत अध्यक्ष अनुज डडुवा मानवेंद्र श्याम सिंह मंदवाला रामलाल नौटियाल, पितांबर दत्ता बलूनी पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह लिंगवाल मंडली उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रमेश जगदीश प्रधान गोली मनोज गुनियाल कमलजीत डबोला दीपक गोनियाल तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।