ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

मसूरी: भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट:  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन द्वारा राजमंडी इस्लामिया स्कूल में स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

बताया कि भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार से आम लोगों की जरूरतों के अनुसार योजनाएं संचालित कर रही है। इनका लाभ आम लोगों को मिल पाए इसके लिए लगातार प्रयासरत है। अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने बताया कि भाजपा 2022 के चुनाव को लेकर आम लोगों के बीच में जा रही है। उसका लक्ष्य अबकी बार 2022 में 60 पार है और वे लगातार अल्पसंख्यक लोगों के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीति और नीति की जानकारी दे रहे हैं।

वक्फ बोर्ड को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर काबिज लोगों को मालिकाना हक दिए जाने को लेकर वे प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्हें मलिकाना हक दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी समुदायों को लेकर साथ चलती है और सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ 2022 का चुनाव फतह करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *