देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीनों पीआरओ के आदेश आज फिर जारी होंगे। दरअसल मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन पीआरओ नियुक्त किए थे।
आपको बता दें कि जिन को नियुक्ति दी गई थी उनको रद्द कर दिया गया ह। दरअसल राजेश सेठी, मुलायम सिंह रावत को अपना पीआरओ बनाया था, लेकिन आज तीनों के आदेश निरस्त कर दिए गए।
सूत्र बताते हैं कि आदेश निरस्त करने के पीछे एक बड़ा कारण था, जिसके चलते इसको रद्द कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि इसका बड़ा कारण कार्मिक विभाग की गलती थी, जिसमें उन्होंने सत्य प्रकाश रावत की जगह सत्यपाल सिंह का नाम टाइप कर दिया था, जिसके चलते यह आदेश निरस्त किया गया।
आपको बता दें कि जारी हुई आदेश में तीनों का नाम एक ही आदेश में था, तो इसलिए पूरे आदेश को ही निरस्त कर दिया गया। हालांकि आज शाम तक नया आदेश जारी कर दिए जाएंगे।