ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

देहरादून: ग्रेड पे मामले ने पकड़ा तूल, युवा कांग्रेस संदीप चमोली भी समर्थन में! निकाला अधिकार सत्याग्रह मार्च! देखिए तस्वीर

देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: आज युवा कांग्रेस उत्तराखंड द्वारा संदीप चमोली के नेतृत्व में सरकार द्वारा पुलिस आरक्षी पे ग्रेड को निरंतर लटकाने के विरोध में गांधी प्रतिमा परेड ग्राउंड से सचिवालय तक एक अधिकार सत्याग्रह मार्च निकाला। संदीप चमोली ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर पुलिस पे ग्रेड के मामले को जान बूझकर लटकाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रोज नई नई कमेटी बनाकर मात्र सरकार द्वारा अपने काम का इतिश्री कर दिया जा रहा है, जिससे कि निरंतर पुलिस विभाग का मनोबल गिर रहा है। अपने कर्म के प्रति वचनबद्ध होने के कारण वह अपनी मनोदशा खुलकर वक्त भी नहीं कर सकते हैं। जबकि मुख्यमंत्री बनने से पहले पुष्कर सिंह धामी द्वारा पत्र लिखकर साफ-साफ तत्कालीन मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया था कि वह पुलिस पे ग्रेड को जल्दी से जल्दी लागू कर दें। परंतु जब स्वयं आज प्रदेश की कमान उनके हाथ मे है। अब विलंब हो ना सबकी समझ से परे है।
जब विधायक रहते हुए उनके अनुसार यह मामला काफी संवेदनशील था परंतु अब उनके द्वारा देरी किए जाना न्याय गत नहीं है। उत्तराखंड युवा कांग्रेस मांग करती है कि जल्द से जल्द पुलिस का पे ग्रेड 4600 किया जाए जो कि राज्य की न्याय व्यवस्था के लिए काफी आवश्यक है और पुलिस के साथियों का मनोबल को ऊँचा करने का काम करेगा।
इस दौरान मार्च में प्रदेश प्रभारी युवा कांग्रेस उत्तराखंड प्रदीप सूर्या जी भूपेंद्र नेगी जिलाध्यक्ष देहरादून प्रदेश महासचिव जितेंद्र नेगी प्रदेश प्रवक्ता नवनीत कुकरेती प्रदेश महासचिव कमल कांत प्रदेश प्रवक्ता आयुष्य सेमवाल प्रदेश सचिव अभय सचिव बलजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष अमन बत्रा कथूरिया महानगर महामंत्री हरेंद्र बेदी प्रदेश सचिव शिवम कुमार सागर कपाड़िया, प्रिंस शर्मा, सुनीत कुमार उपाध्यक्ष अमन बत्रा कथूरिया महानगर महामंत्री हरेंद्र बेदी प्रदेश सचिव शिवम कुमार सागर कपाड़िया, प्रिंस शर्मा, सुनीत कुमार महानगर महामंत्री हरेंद्र बेदी प्रदेश सचिव शिवम कुमार सागर कपाड़िया, प्रिंस शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *