देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां आज 14 अगस्त शनिवार को महानगर महिला कांग्रेस देहरादून की अध्यक्षा कमलेष रमन के नेतृत्व में महिला कांग्रेस प्रतिनीधि मण्डल द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ टेक होम राशन का ई-टेंडर निरस्त करने की मांग को लेकर ऐस्लेहाॅल चैक पर पुतला दहन किया गया।
महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा कमलेष रमन ने कहा कि टेक होम राशन का ई-टेंडर शीघ्र निरस्त किया जाए। जिससे महिलाओं का रोजगार बना रहे। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार महिला समूहों की अनदेखी कर टेक होम राशन को ई- टेंडर के माध्यम से जारी करवा रही है। जो कि इन संस्थाओं से जुडी महिलाओं का अपमान है।
रमन ने कहा कि एक तरफ सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कर रही है। दूसरी तरफ स्वरोजगार का माध्यम बनने वाले कार्यों को ठेके पर देकर महिलाओं से उनकी रोजी-रोटी के साधन को छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टेक होम राशन की व्यवस्था महिला समूहों के माध्यम से 2014 से सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है।
इस कार्य से जहां महिला समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। वहीं महिलाओं ने विभिन्न माध्यमों से ऋण लेकर राशन व इसकी पैकिग का सामान खरीदकर अपने घरों पर रखा हुआ है। अचानक से टेक होम राशन की व्यवस्था को ठेके पर दिए जाने से न सिर्फ महिलाओं का रोजगार छिनेगा, बल्कि सरकार के इस निर्णय से महिलाएं अनावश्यक कर्ज के बोझ तले दब जाएंगी।
रमन ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक महिला होकर महिलाओं के उत्पीडन कर रही है ऐसे मंत्री को स्तीफा दे देना चाहिए। उन्होनें कहा कि सरकार से टेक होम राशन की व्यवस्था को ठेके पर नहीं दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही रमन ने यह चेतावनी भी दी कि यदि सरकार ने अपने कदम पीछे नही हटाया तो महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेष भर में स्वयं सहायता समूह सरकार के विरोध में आंदोलन प्रदर्षन करेंगी।
पुतल दहन कार्यक्रम में प्रदेष प्रवक्ता महिला कांग्रेस चन्द्रकला नेगी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ० प्रतिमा सिंह, महानगर प्रवक्ता पुष्पा पंवार, रजनी, सविता सोनकर पार्षद, नन्दनी शाही, अनुराधा तिवारी, कविता माहूर, पुनम गुप्ता, रूबिना, योगेष खण्डूजा, रीता रानी, गायत्री, सुषीला शर्मा, मालती देवी, रविन्द्र कौर, संगीता, सरेाज, अमृत खलीन, अंजू भारती, सावित्री थापा, मंजू आदि मौजूद रही।