ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा की दिल्ली में पहली बैठक! उत्तराखंड बीजेपी का चुनाव पर मंथन

सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। उत्तराखंड में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं. उत्तराखंड समेत जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां राजनीति शुरू हो गई है। 

दरअसल कुछ महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में बीजेपी उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व देकर पहाड़ की जनता को साधने की कोशिश कर सकती है। बीते दिनों उत्तराखंड में महज 4 महीने के भीतर दो बार नेतृत्व परिवर्तन हुआ। मार्च में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से अचानक इस्तीफा ले लिया गया। उनकी जगह तीरथ सिंह रावत सीएम बनाए गए। अब तीरथ की जगह पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी गई है। 

वहीं अब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में बैठक बुलाई है। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा की यह पहली बैठक है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक शनिवार को होनी थी, लेकिन अब यह रविवार को होगी।

इस दौरान बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद पहली बार हो रही बैठक में केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के बाद बने सियासी हालात पर मंथन होगा। मोदी कैबिनेट से केंद्रीय मंत्री के स्थान पर राज्यमंत्री बनाने और फेरबदल से बिगड़े क्षेत्रीय संतुलन को सुधारने की रणनीति बनेगी।

बता दें कि यह बैठक पहले शनिवार को होनी थी लेकिन नहीं हो सकी। अब रविवार को दोपहर में यह बैठक होगी। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया जाएगा। मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस बैठक में भाग लेंगे। वह शुक्रवार से दिल्ली दौरे पर हैं। सियासी चौसर पर सभी मोहरे फिट करने के बाद अब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मिशन 2022 को लेकर रणनीतिक मंथन शुरू कर दिया है।

रामनगर में चिंतन बैठक में विधानसभा चुनाव के रोडमैप पर चर्चा के बाद अब पार्टी के सामने इसे जमीन पर उतारने की चुनौती है। केंद्रीय नेतृत्व की दिल्ली में बुलाई गई। बैठक में इस रोडमैप पर चर्चा होगी। यह बैठक राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम लेंगे, जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन महामंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। बैठक किसी कारणवश नहीं हो पाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *