रिपोर्ट दीपक जोशी:: भारतीय जनता पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ नेता,माँ भारती के लाल,युवाओं की आवाज, यशस्वी विधायक पुष्कर सिंह धामी जी को उत्तराखंड सरकार का मुख्यमंत्री नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी पिथौरागढ़ के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा बिरेन्द्र सिंह वल्दिया (जिलाध्यक्ष-भाजपा,पिथौरागढ़) के निर्देशानुसार, गणेश भंडारी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एंव जिला उपाध्यक्ष इंदर लुंठी के नेतृत्व में आज गांधी चौक में मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी की गई।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भापजा के केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और इसके साथ ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की हुंकार भरी। वही इस कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे गणेश भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर निर्वाचित हुऐ पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनने से जहाँ संगठन में खासा खुशी का माहौल है।
वही प्रदेश के युवाओं को भी नयी आस जगी है उन्होंने कहा कि सूबे के नव मुख्यमंत्री से जनता को बहुत आस व उम्मीद है जो कि निश्चित तौर पर पूरी होगी और राज्य विकास के नये आयाम प्राप्त होंगे कार्यक्रम में इन्दर लुंठी(जिला उपाध्यक्ष-भाजपा,पिथौरागढ़),ने कहा कि धामी के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में खुशी की लहर छाई है,युवाओं के लिए निश्चित तौर पर नये रोजगार के अवसर सरकार लायेगी।
कार्यक्रम में मनोज मेहता(जिला सोशल मीडिया सह-प्रभारी-भाजपा,पिथौरागढ़), विनोद भट्ट(अध्यक्ष-दुग्ध संघ-पिथौरागढ़),जितेंद्र नगरकोटी(पूर्व जिला मंत्री-भाजपा,पिथौरागढ़), सुनील धामी,नरेन्द्र धामी,अकबर खान,गोपाल चन्द्र रजवार, मनोज चौहान,शैलेश खर्कवाल, सुनील राजेन्द्र धामी, ललित महर, हरिओम धामी,दीपक जोशी, भुवन जोशी,रवि जंग एवम कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।