मनोरंजन

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट इसी महीने राजस्थान में करेंगे सगाई?

वर्तमान में बॉलीवुड में कई कपल अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने निर्देशक कबीर खान के घर पर सगाई की है। अब इस कड़ी में एक और कपल का नाम जुडऩे वाला है। ऐसी चर्चा है कि अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द सगाई करने वाले हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों इसी महीने राजस्थान में अपनी सगाई सेरेमनी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया की जोड़ी इसी महीने राजस्थान में सगाई करेगी। एक फोटोग्राफर ने बताया कि रणबीर और आलिया 29 नवंबर, 2021 को राजस्थान के एक रिसॉर्ट में सगाई कर सकते हैं। लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रणबीर के एक्सप्रेशन ही सब कुछ बयां कर देते हैं। हालांकि, रणबीर ने अपनी सगाई की खबर पर चुप्पी साध ली है।

रणबीर ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, मेरी और आलिया की बहुत पहले ही शादी हो चुकी होती, यदि कोरोना महामारी ने हमारे जीवन को प्रभावित नहीं किया होता। मैं कुछ भी कह कर इसका मजाक नहीं बनाना चाहता। मैं अपने जीवन में बहुत जल्द अपनी शादी के प्लान को पूरा करना चाहता हूं।
रणबीर और आलिया 2017 से रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों कलाकारों के परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी है। आलिया को अक्सर रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ घूमते हुए देखा गया है। वहीं, रणबीर को भी आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ समय बिताते हुए देखा गया है। 2017 में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भी नजर आएंगी। रणबीर करण मल्होत्रा की शमशेरा में दिखेंगे। उन्हें फिल्म एनिमल में भी देखा जाएगा। वहीं, आलिया फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। वह करण जौहर की तख्त में भी दिखेंगी। उन्हें करण की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा जाएगा। वह अपनी फिल्म डार्लिंग्स को लेकर भी चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *