ख़बर उत्तराखंड

उत्तराखंड का सेब गुणवत्ता में कश्मीर और हिमाचल के सेव से नहीं हैं कम, CM बोले एपल्ल क्रांति लाकर नया इतिहास रचेंगे

देहरादून। सेब के उत्पादन में भले ही उत्तराखंड जम्मू कश्मीर और हिमाचल से पीछे है, लेकिन गुणवत्ता के मामले में यहां का सेब कम नहीं है। प्रदेश के सेब उत्पादक किसान चाहते हैं कि दोनों राज्यों की तर्ज पर सरकार सेब की ब्रांडिंग व मार्केटिंग को बढ़ावा देने के साथ ही अच्छी किस्म के पौधे और किसानों को पैदावार करने का प्रशिक्षण दिया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सेब उत्पादन में क्रांति लाकर नया इतिहास रचेंगे। सीएम ने उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में सेब मिशन का बजट दोगुना करने की घोषण की है। अभी तक सेब मिशन का बजट तीन करोड़ है। जिसे बढ़ा कर छह करोड़ किया जाएगा। इसके साथ कोरोना काल में सेवाएं देने वाले कृषि व उद्यान विभाग के कर्मचारियों को कोरोना वारियर के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पहले उत्तराखंड में सेब उत्पादन के प्रति ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अब एप्पल मिशन के बाद इस दिशा में अच्छा काम हुआ है। प्रदेश का सेब गुणवत्ता में हिमाचल और जम्मू कश्मीर से पीछे नहीं है। ब्रांडिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा देने की जरूरत है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के साथ ही बागवानी के विकास के लिए अनुकूल नीति बनाई जाएगी। सेब उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रदेश में नए बगीचे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों से राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल बागवानी विकास के लिए शोध व अनुसंधान विशेष ध्यान देने की अपेक्षा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन एप्पल नो डॉक्टर की बात सेब पौष्टिकता के महत्व को बताता है। उत्तराखंड के सेब देश दुनिया में पहचान बने इस पर ध्यान देने की जरूरत है। राज्य में नई तकनीकी के बल पर सेब के उन्नत किस्म के पेड़ लगाने से हम जम्मू कश्मीर व हिमाचल से अच्छी क्वालिटी का सेब उत्पादन कर निर्यातक बनें। इस दिशा में समेकित प्रयासों की जरूरत है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने महोत्सव में उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के किसानों की ओर से लगाई गई सेब व उससे तैयार विभिन्न उत्पादों और कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उत्तराखंड में जिला वार सेब का क्षेत्रफल और उत्पादन

जिला क्षेत्रफल उत्पादन मीट्रिक टन
उत्तरकाशी 9925.08 20191.50
नैनीताल 1244.67 8550
अल्मोड़ा 1578 14080
बागेश्वर 99.07 14.20
पिथौरागढ़ 1620.50 3043.20
चंपावत 329 331
देहरादून 4956.34 7807.50
पौड़ी 1166.99 2980.80
टिहरी 3857.20 1984.30
चमोली 1286.44 891.76
रुद्रप्रयाग 422.10 215.25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *