ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता शुरू! राज्य सरकार को सत्ता का घमंड हो गया है: गोदियाल

देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: उत्तराखंड कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता शुरू हो गई है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता की। बतौर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद गणेश गोदियाल की पहली प्रेस कांफ्रेन्स है। राज्य सरकार को सत्ता का घमंड हो गया है। सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से कई योजनाओं को बंद कर दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मेरे निवेदन पर कांग्रेस की नई टीम बनाई गई है। कांग्रेस ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया है। जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। अगले सप्ताह कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक  आयोजित की जाएगी। उन्होंने  कहा कि कोर कमेटी में आगे की कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *