ख़बर उत्तराखंड

दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा केदारनाथ धाम के दूसरे चरण का कार्य

देहरादून।  केदारनाथ में दूसरे चरण का कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। 188 करोड़ की लागत से 21 कार्यों पर तेजी से कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री की वर्चुअल समीक्षा बैठक में यह जानकारी मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने दी। उन्होंने केदारनाथ और बदरीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को प्रस्तुत किया।

सीएस संधु ने बताया कि केदारनाथ में प्रथम चरण के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। दूसरे चरण में 188 करोड़ रुपये के 21 कार्य किये जा रहे हैं। इनमें तीन कार्य पूरे हो चुके हैं। छह कार्य दिसंबर 2022 तक पूरे हो जाएंगे। शेष 12 कार्यों को जुलाई 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरीकुंड में गेट का निर्माण किया जा चुका है।

संगम घाट का कार्य जून 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। ईशानेश्वर मंदिर का कार्य भी एक माह में पूर्ण हो जाएगा। मास्टर प्लान के अनुसार सभी कार्य दिसंबर 2023 तक पूर्ण किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि बदरीनाथ में भी मास्टर प्लान के अनुसार तेजी से कार्य हो रहे हैं।

शीश नेत्र झील एवं बद्रीश झील का कार्य तीन माह में पूर्ण हो जाएगा। रिवर डेवलपमेंट प्रोजक्ट का कार्य जून 2023 तक पूर्ण हो जाएगाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बदरीनाथ और केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। इस साल श्रद्धालु संख्या भी बढ़ी है। इसका पुनर्निर्माण कार्य पर प्रभाव नहीं पड़ा। 10 गुना काम हुआ। दिसंबर 2023 तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *