ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी ख़बर! CM ने की घोषणा, दी ये बड़ी सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन है, विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दी है। सीएम धामी ने सदन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विद्युत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 3 माह के लिए छूट प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान किया है। हम आशा बहनों को पांच माह तक 2-2 हजार रूपये प्रतिमाह दे रहे हैं। साथ ही एक-एक टेबलेट भी दिया जाएगा।
आपको बता दें कि परिवहन विभाग के अंतर्गत सेवायान कर में छह माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 96380 है जबकि अनुमानित व्यय भार 7580.00 लाख होगा। 96380 है जबकि अनुमानित व्यय भार 7580.00 लाख होगा।
इससे लगभग 2,24,604 लोग लाभान्वित होंगे। जिस पर अनुमानित व्यय राशि 2463.81 लाख होगी। विद्युत बिलों के विलम्ब भुगतान अधिभार पर तीन माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इस पर लगभग 3642.00 लाख का व्यय भार आएगा।
पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि के नवीनीकरण पर विलंब शुल्क पर छह माह लिए छूट प्रदान की जायेगी। इस पर अनुमानित व्यय भार रू0 3250.00 लाख आएगा।
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों को 2000 रुपए की प्रोत्साहन धनराशि पांच माह तक प्रदान की जायेगी। इससे लगभग 8300 पर्यावरण मित्र लाभान्वित होंगे। इस पर लगभग 830.00 लाख का व्यय भार आएगा।
पीएम स्वनिधि में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को पांच माह तक 2-2 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 25000 है तथा अनुमानित व्यय भार रू. 2500.00 लाख होगा।
पेयजल विभाग के अंतर्गत राज्य के समस्त जल/सीवर
उपभोक्ताओं द्वारा 31 दिसम्बर, 2021 तक अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान करने की दशा में विलम्ब शुल्क की राशि को शत प्रतिशत माफ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *