आईये जानते हैं सीएम के जीवन से जुड़ी मुख्य बातें
डोईवाला से जावेद हुसैन की रिपोर्ट: मख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संवैधानिक संकट खड़ा हो गया था इसलिए मुझे CM पद से इस्तीफा देना पड़ा। यह सच्चाई है। उत्तराखंड में BJP की लापरवाही और न समझी का परिणाम है कि आज मात्र 6 महीने के अतंराल के बाद बीजेपी को अपना दूसरा मुख्यमंत्री बदलने पर मज़बूर होना पड़ा। आज से साढ़े 4 साल पहले उत्तराखंड एक खुशहाल प्रदेश था,उस समय यहां बेरोज़गारी का दर 1.5% था लेकिन आज 11% है: देवेंद्र यादव, कांग्रेस।
कल शाम 5 बजे पुष्कर सिंह धामी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।
राजभवन सचिवालय ने दी जानकारी। मेरा ये लक्ष्य होगा कि हमारे जो हज़ारों-लाखों भाई बेरोजगार हैं, उनको रोजगार से जोड़ने का काम हो: पुष्कर सिंह धामी, भाजपा
पुष्कर सिंह धामी
निर्वाचन क्षेत्र-70, खटीमा
जनपद-ऊधमसिंहनगर
भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम: शेर सिंह धामी
जन्म तिथि: 16 सितम्बर, 1975
जन्म स्थान: कनालीछीना, पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड
कर्म स्थान: खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
शिक्षा: स्नानकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एल.एल.बी.
विवाह: 28 जनवरी, 2011
पत्नी: गीता धामी
व्यवसाय: कृषि
सामाजिक जीवन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु – 33 वर्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (1० वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश (लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर (अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्ता)
राजनीतिक जीवन:
प्रदेश अध्यक्ष
o भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)
o विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड (2001-2002)
o उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड (2010-2012 )
विधायक खटीमा
o प्रथम बार (2012 से 2017)
o द्वितीय बार (2017-से अब तक)