ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंडवीडियो

ब्रेकिंग: सीएम धामी का दूसरे दिन भी स्वागत! CM ने चलाई साइकिल

पंतनगर से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: उधम सिंह नगर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला आज सुबह पंतनगर से नगला पहुंचा, इससे पहले सीएम द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने खुद भी कुछ दूरी तक साइकिल चलाई। जिसके बाद वह शान्तिपुरी गेट, आनन्दपुर गेट होते हुए शहीद देव बहादुर स्मृति द्वारा पहुंचे जहां पर उन्होंने लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नारायणपुर तिराहे पर बने शहीद स्मारक पहुंचे। जहां पर उन्होंने शहीदों को श्रदांजलि दी।

आपको बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर उधम सिंह नगर पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने कल जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रोड शो के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी तो वही आज पुष्कर सिंह धामी पंतनगर से खटीमा के लिए रवाना हुए। सीएम धामी पन्तनगर स्थित नगला क्षेत्र में पहुंचे जहा पर नगला वाशियो द्वारा उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगला वाशियो के घरों पर जो उजड़ने की तलवार लटकी है। सरकार उसका समाधान निकलेगी। उन्होंने कहा कि न्यायलय का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही लोगो को राहत भी दी जाएगी। इसके लिए उनके द्वारा मुख्य सचिव को बताया भी गया है।

सीएम का रोड शो शुरू हुआ। सीएम का रोड शो शान्तिपुरी गेट, आनन्दपुर गेट, सहित विभिन्न स्थानों पर लोगो द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा द्वारा सीएम की फिलिड के आगे बाइक रैली के माध्यम से चल कर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद सीएम शहीद देव बहादुर थापा के गांव में बने स्मृति द्वार का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने शहीद के गांव में बने विद्यालय का नाम सहित देव बहादुर के नाम से रखने की घोषणा की।
नारायणपुर शहीद स्मारक पर पहुंचे जहा पर उन्होंने शहीदों को श्रदांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। जिसके बाद उनका काफिला लालपुर होते हुए टोल प्लाजा फिर किच्छा शहर पहुचा जहा पर स्थानीय लोगो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत में स्थानीय उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाने वाला छोलीया नृत्य भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *