ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

CM दफ्तर में हुई दो तैनाती! धामी ने बनाए ये PRO और OSD! आदेश जारी

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है जी हां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में दो तैनाती की गई है। आपको बता देें कि सत्य प्रकाश रावत मुख्यमंत्री के OSD बनाए गए। दरअसल नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन पीआरओ की नियुक्ति के आदेश निरस्त करने के बाद पुन: जन संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

तीरथ राज में आये भजराम पंवार पीआरओ बने। भजराम पंवार को संघ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। इससे पहले 3 पीआरओ बनाये गए थे वो आदेश निरस्त कर दिया गया था।

नए आदेश के तहत विशेष कार्य अधिकारी डॉ. सत्यपाल रावत कोऑर्डिनेटर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को बनाया गया है। इसके अलावा जनसंपर्क अधिकारी भज राम पवार को बनाया गया है। यह आदेश सचिव भूपाल सिंह मनराल द्वारा जारी कर दिए गए हैं। यह अधिकारी अब मुख्यमंत्री के जनसंपर्क की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *