ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

नगर पालिका ने एमपीजी हाॅस्टल परिसर व धोबीघाट में किया वृक्षारोपण

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: पहाड़ों की रानी मसूरी में नगर पालिका परिषद मसूरी के तत्वाधान में रोबुस्ट संस्था ने 1000 पौधे एमपीजी कॉलेज और धोबीघाट में लगाकर हरेला पर्व मनाया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण जरूरी है ताकि हमारा पर्यावरण संतुलित रहे व पानी के स्रोत चलते रहें।

उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति व पर्यावरण से जोड़ता है। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, ईओ एमएल शाह, ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत का पर्व है।

उन्होंने युवाओं की भागी दारी पर कहा कि युवा अपनी संस्कृति व पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ओक व महल के एक हजार पौधे रोपे गये। रोबुस्ट संस्था के संस्थापक शुभ विश्नोई ने सभी को धन्यवाद दिया व कहा कि सब मिलकर हमारे वनों को और अधिक घना बनाना है और इसके लिए लगातार हमे वृक्षों को लगाने के साथ साथ वनों की कटाई को रोकने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी शकुंतला, रोशनी व बीना देवी ने पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ली।

इस मौके पर पालिका के नगर अभियंता रमेश बिष्ट, सेनेटरी इंस्पेंक्टर विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा, कीन के अशोक कुमार, हिलदारी के अरविदं शुक्ला, सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, सरिता पंवार, जसोदा शर्मा, शगुन, स्वाती, शकुंबरी, आयुष, तुषार, पियुशी, सोनू, यश, शिवेन आदि मौजूद रहे। वहीं सदभावना संस्था ने भी कचहरी परिसर में वृक्षा रोपण किया। इस मौके पर जसबीर कौर, रमेश जायसवाल, अरविंद सोनकर, धनेंद्र पुडीर, गोविंद, विरेंद्र राणा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे। वही ं भाजपा मसूरी मंडल ने भी हरेला पर्व पर कंपनीबाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षा रोपण कर मनाया, इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित सभासद अरविंद सेमवाल व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा ने भी मसूरी मंडल के सभी बूथों में मंडल अध्यक्षा पुष्पा पडियार के साथ पौघा रोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *