देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर आ रही है। वेतन के लिए सीएम धामी ने जारी 34 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है। करीब 5 महीने से रोडवेज कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा किसरकार सभी समस्याएं दूर करने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उनकी समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिये राज्य सरकार तत्पर है।