बागेश्वर से दीपक जोशी की रिपोर्ट: पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में आज थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद थाना कांडा द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम सिटोली में ग्रामीणों द्वारा की जा रही भांग की खेती नष्ट की गई। साथ ही द्वारा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए भांग की खेती ना किये जाने की अपील की गई।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष सुश्री सुरभि राणा थाना झिरौली द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम नैणी में ग्रामीणों द्वारा की जा रही भांग की खेती नष्ट की गई एवं लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए भांग की खेती ना किये जाने की अपील की गई। इस दौरान ग्रामीणों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी आदि के सम्बंध में जागरुक करते हुए साइबर हेल्पलाइन न0-155260 एवं हेल्प न0- 1090, 112 के बारे में जानकारी दी गई।