ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

दुःखदः देहरादून पुलिस महकमे में प्रिंसेस के निधन से शोक की लहर

देहरादून से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दोस्तों कुत्ता एक सामाजिक प्राणी होता है। वह अपने परिवार मे रहना पसंद करता है। और अपने परिवार के अलावा वह दूसरों को पसंद नहीं करता है। यही वजह है कि वह अपने परिवार के प्रतिवफादार होता है दूसरा उसके वफादार होने का सबसे बड़ा ‌‌‌कारण यह भी होता है कि उसे अपने मालिक से भोजन जो मिलता है। कुत्ते की इस वफादारी की वजह से ही उसको आर्मी के अंदर रखा जाता है। इसके अलावा इसी वजह से उसको घरों के अंदर भी रखा जाता है। ‌‌‌
वहीं देहरादून से एक बुरी खबर सामने आ रही है। पुलिस विभाग में कई बड़े आपराधिक मामलों को सुलझाने और पुलिस को अहम सुरागों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रिंसेस की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। प्रिंसेस की मृत्यु के बाद से ही पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है। सभी पुलिस अधिकारियों की चहेती प्रिंसेस ने अब तक पुलिस अधिकारियों की बड़े से बड़े अपराधी केसों को सुलझाने में मदद की थी।
बता दें कि प्रिंसेस काफी दिनों से बीमार चल रही थी और उसका लगातार चिकित्सा उपचार जारी था,  मगर उसके स्वास्थ्य में कोई भी खास सुधार नहीं दिख रहा था। मंगलवार को प्रिंसेस ने अपनी आखिरी सांसे लीं और उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस लाइन में प्रिंसेस को गार्ड ऑफ ऑनर के अलावा पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदा किया गया।

प्रिंसेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से मौत की वजह सामने आई है। प्रिंसेस के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि दुष्कर्म जैसी घटनाओं के खुलासे में प्रिंसेस का काफी अहम रोल था। हाल ही में देहरादून में एक 7 साल की मासूम बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसमें प्रिंसेस ने एक अहम रोल अदा किया था और उसी के जरिए पुलिस घटनास्थल तक पहुंची थी।
इतना ही नहीं देहरादून कोतवाली क्षेत्र के एक हत्याकांड में प्रिंसेस ने पुलिस को अहम सुराग दिया था, जिसकी मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची थी। इसी के साथ प्रिंसेस हिमालय जैसे दुर्गम क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन में अपना अहम रोल अदा करने वाले प्रशिक्षित डॉग्स की लिस्ट में भी शामिल थी।
दरअसल प्रिंसेस ने कई अपराधों को सुलझाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जर्मन शेफर्ड की प्रिंसेस उत्तराखंड के डॉग स्क्वायड में 2012 से शामिल थी। इसी के साथ वो राज्य स्थापना दिवस समेत अन्य आयोजनों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। प्रिंसेस की मदद से पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है।
दोस्तों कुत्ते की वफादारी से सब परिचित हैं। दुनिया के अंदर शायद ही कोई ऐसा जीव होगा जिसकी वफादारी कुत्ते से बढ़कर होती है। यदि वफादारी की बात करें तो कुत्ता इंसानों से भी वफादार होता है। ‌‌‌इंसान लोभ लालच के अंदर फंस जाता है और अपनी वफादारी को त्याग देता है। लेकिन कुत्ता ऐसा नहीं करता है। वह अपने दुश्मन का डाला हुआ दाना खाना तो दूर उसके पास तक नहीं जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुत्ता काफी भावुक होता है। और अपने मालिक के लिए जान भी दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *