एक्सक्लूसिवख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

अजब-गजब बयान! आज शुभकामनाओं का दिन, भाजपा के घटनाक्रम की कल करूंगा राजनैतिक चीर-फाड़

 

पूर्व सीएम का अजब-गजब बयान। कहा, भाजपा के
घटनाक्रम की कल करूंगा राजनैतिक चीर-फाड़
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पुष्कर सिंह धामी को सीएम चुने जाने पर शुभकामनाएं और बधाई दी।

साथ ही हरदा ने भाजपा को चेतावनी भी दी हैं।
हरीश रावत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करके एक बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने लिखा कि, भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ। कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गये हैं।

उन्होंने लिखा कि, खुशी है कि, किसान का बेटा पुष्कर सिंह धामी राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उनको बहुत-बहुत बधाई! आज शुभकामना देने का दिन है, लेकिन कल मैं इस सारे घटनाक्रम की राजनीतिक चीर-फाड़ करूंगा। मगर आज केवल पुष्कर धामी जी को बधाई देता हूं, उनके जीवन में यह एक बड़ा क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *