ख़बर इंडिया

दुःखद: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

उत्तराखंड प्रदेश से दुःख भरी ख़बर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। वो लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आज दिन में उनकी हालत बिगड़ गई थी। 89 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में ली। 

उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था और हाई प्रेशर ऑक्सीजन भी देनी पड़ रही थी, लेकिन शनिवार देर रात स्थिति ज्यादा बिगड़ गई और डॉक्टरों की टीम कल्याण सिंह को नहीं बचा सकी, और वे ये दुनिया छोड़ हमेशा के लिए चले गए
आज शनिवार को गोरखपुर का दौरा रद्द कर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीजीआई पहुंच उनका हाल जाना था। वो राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके थे। 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल व हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत आदरणीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *