ख़बर उत्तराखंड

कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, कहा सोशल मीडिया से दें भाजपा को मुंहतोड़ जवाब

हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि जिस प्रकार से मीडिया की ओर से विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है, ऐसे में सोशल मीडिया की अहमियत और बढ़ जाती है। लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दें। रानीपुर मोड़ स्थित एक बैंक्विट हॉल में शनिवार को आयोजित उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने यह बात कही। शिविर में कांग्रेस आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को अहम टिप्स दिए।

सोशल मीडिया की आवश्यकता बहुत बढ़ गई

देवेंद्र यादव ने कहा कि यह दौर सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया की आवश्यकता बहुत बढ़ गई है। कार्यशाला से लौटकर कार्यकर्ता नए ऊर्जा के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और कांग्रेस की रीति-नीति को जोरदार ढंग से लोगों को बताएं। विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं का अहम रोल रहने वाला है। वे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लेकर जाएं। कांग्रेस आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसने देश को आजादी दिलाई। लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ता होने पर हम सभी को गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ता भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *