ख़बर उत्तराखंड

भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में बोले सीएम धामी, युवाओं के कंधों पर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का भार

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली जिले के गोपेश्वर में हैं। यहां वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व भजयुमो पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे। जिसके बाद प्रदेश कार्यसमिति शुरू हुई।

युवा मोर्चा की सेवा संगम पुस्तक का विमोचन

इस दौरान जय बद्री जय केदार, अबकी बार 60 पार के नारे गूंज उठे। मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने युवा मोर्चा की सेवा संगम पुस्तक का विमोचन भी किया।

विधानसभा चुनाव का भार युवाओं के कंधों पर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का भार युवाओं के कंधों पर है। कहा कि फरवरी में विधानसभा चुनाव होंगे, अभी से युवा प्रचार में जुट जाए।

भाजपा जैसा मजबूत संगठन किसी अन्य दल का नहीं

मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा जैसा मजबूत संगठन किसी अन्य दल का नहीं है। तीन माह में ही पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व में प्रदेश का पूरा वातावरण बदल कर रख दिया है। डबल इंजन की सरकार ने इन पौने पांच साल में युवा, महिला, नौकरी पेशा और सभी क्षेत्रों में काम किया है। कहा कि जो वादे घोषणा पत्र में किए थे। उनमें से अधिकांश पूरे कर दिए गए हैं। भजयुमो विधानसभा चनाव में अग्रणी भूमिका में रहेगा। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान से लेकर असहाय की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं।

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में प्रतिभाग करेंगे

भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां से वे पीजी कॉलेज गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में भाजपा के युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *