पिथौरागढ़: कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर फ़ूंका भाजपा की केन्द्र एंव राज्य सरकार का पुतला
पिथौरागढ़ में आज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में गांधी चौक में बढ़ती महंगाई, चरम पर पंहुची। बेरोजगारी, हिंसा, एंव कुंभ में हुए घोटालों पर जांच न किए जाने को लेकर भाजपा की केन्द्र एंव राज्य सरकार का पुतला फूंका गया।
कांग्रेस यूथ अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर क्षेत्र में नकारा साबित हो रही है। सरकार में मंहगाई चरम पर है पेट्रोल-डीज़ल दिन-प्रतिदिन महंगे होते जा रहे हैं। जिससे आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
वहीं हरिद्वार में हुए फर्जी कुंभ आर टी पी सी आर टेस्ट की जांच तक भाजपा की सरकार नहीं कर पाई। जिससे जनता त्रस्त हो गयी है, जिस कारण कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मनोज ओझा, पदमा बिष्ट, खिमराज जोशी, मदन भट्ट, त्रिलोक भट्ट, हिमांशु ओझा, राजेश्वरी धामी, प्रकाश देवली, शुभम बिष्ट, नवीन ऐरी, अक्षय कुंवर, विजय कुमार, सुनील नगर कोटी, विजय कुमार समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।