उत्तरकाशी से अनिल रावत की रिपोर्ट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को लेकर बड़ी ख़बर आई है जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का तीन दिवसीय कुमाऊं दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया था। मुख्यमंत्री इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जरूर चले गए।
वहीं अब मुख्यमंत्री का तीन दिवसीय कुमाऊं दौरा गुरुवार से शुरू हो सकता है। यदि मौसम साफ रहा तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पिथौरागढ़ जा सकते हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति में हिस्सा लेने के साथ ही जिला स्तरीय अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 जुलाई को रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। इसके बाद विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। 24 को वह खटीमा अपनी विधानसभा जाएंगे, जहां कार्यकर्ता उनका जमकर स्वागत भी करेंगे। सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहली बार खटीमा जाएंगे 25 जुलाई को मुख्यमंत्री वापस देहरादून लौटेंगे।