ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

ब्रेकिंग: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सूबेदार राम सिंह की शहादत पर जतााय गहरा शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबेदार राम सिंह की शहादत पर जतााय गहरा शोक
रिपोर्ट-भगवान सिंह: जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर विधानसभा के पाबो ब्लॉक में जम्मू कश्मीर में राजौरी मैं आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान ग्राम सभा सालाना पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत, 16-गढ़वाल रायफल के सूबेदार राम सिंह के शहीद होने की दु:खद खबर है।
देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पौड़ी गढ़वाल के लाल की शहादत को शत शत नमन।

वहीं गांव के लोगों को इस बारे में पता लगा। गांव में शोक की लहर चल रही है और गांव में दु:ख का मातम चल रहा है। सूबेदार राम सिंह भंडारी 30 साल की सेवा के बाद फरवरी 2022 में सेवानिवृत होने वाले थे। उनका परिवार वर्तमान में मेरठ में रहता है। शहीद भंडारी के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। शुक्रवार सुबह शहीद के पार्थिव शरीर को मेरठ लाए जाने की जानकारी मिली।

वहीं उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबेदार राम सिंह की शहादत पर गहरा शोक जताया। वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी ने भी दु:ख जहर किया। पूर्व शिक्षा मंत्री मैथानी नेवी शोक जताया। वही डॉक्टर रजनी रावत ब्लाक प्रमुख पाबो और उनके परिवारों के साथ दु:ख जाहिर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *