ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पहुंचे रुड़की!

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली के उपमुख्यमंत्री उत्तराखंड पहुंच गए। उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज यानी गुरुवार को रुड़की पहुंचे हैं। सिसोदिया सड़क मार्ग से आज सुबह करीब 10 बजे रुड़की स्थित नारसन बॉर्डर पर पहुंचे।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नारसन बॉर्डर पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके बाद वह रुड़की के जीवनदीप आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए और मां भगवती का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमजद उस्मानी,आप नेता राजू विराटिया, प्रेम सिंह, जितेन्द्र मलिक, शाहवकार चिश्ती, मंगलौर सभासद सरफ़राज़, संजय तिवारी, डॉ. नरेंद्र और सुनील सिंघल मौजूद रहे। वहीं इसके बाद करीब दो बजे वह दिल्ली रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता करेंगे।

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी एक दिन के दौरे पर देहरादून आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *