मनोरंजन

जवान के पहले गाने जिंदा बंदा.. का बजट 15 करोड़, हजारों हसीनाओं के बीच थिरकेंगे शाहरुख

शाहरुख खान जल्द ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक जवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर एक-एक करके जानकारियां उतारी जा रही हैं ताकि माहौल बना रहे। अब फिल्म के गाने से जुड़ी खबर बाहर आई है।फिल्म के टीजर ने प्रशंसकों का उत्साह पहले ही बढ़ा दिया था और अब इसके गाने को लेकर जो रोचक जानकारियां सामने आई हैं, उसके बाद फिल्म की रिलीज को लेकर शाहरुख के प्रशंसक उतावले हो जाएंगे। जवान का ट्रेलर आने से पहले निर्माता फिल्म का पहला गाना रिलीज करने वाले हैं। इसका नाम है जिंदा बंदा।इसे बहुत बड़े स्तर पर शाहरुख पर फिल्माया गया है। निर्माताओं को भरोसा है कि गाने की भव्यता देखकर लोग दंग रह जाएंगे। साथ ही उन्हें यह भी यकीन है कि इस गाने का ऑडियो भी पसंद किया जाएगा। गाने में शाहरुख देश के अलग-अलग शहरों से आईं डांस में प्रशिक्षित 1,000 से ज्यादा हसीनाओं के बीच ठुमके लगाते दिखेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के इस अकेले गाने का बजट 15 करोड़ रुपये है, जो एक फिल्म के बराबर है। गाना शूट करने में 5 दिन लगे हैं। इसकी शूटिंग चेन्नई में हुई है। कहा जा रहा है कि गाने में शाहरुख कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे और उन्हें ऐसा डांस करते पहले कभी नहीं देखा होगा। अनिरुद्ध ने इस गाने को कंपोज किया है।गाना इतना धमाकेदार होगा कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। जवान का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में काम कर रहे कलाकार भी दमदार हैं। इसमें शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, संजय दत्त और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय मेहमान भूमिका में हैं।इस फिल्म का निर्माण शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की बैनर तले किया गया है।यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

शाहरुख की फिल्म डंकी का इंतजार भी उनके प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं।दूसरी तरफ वह सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर वर्सेज पठान का भी हिस्सा हैं।सलमान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख मेहमान भूमिका में नजर आने वाले हैं।इसके अलावा वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *