ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

मसूरी: भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना वारियर्स को बांधा रक्षा सूत्र

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के निर्देश पर मेरी राखी पुष्कर धामी को कार्यक्रम के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं व कोरोना वारियर्स को रक्षा सूत्र बांधा। भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मालरोड सहित विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं व कोरोना वारियर्स को राखी बांध कर उनके दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल सहित पुलिस कर्मियों व अन्य कोरोना वारियर्स को रक्षा सूत्र बांधे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा शहर के सामाजिक व कोरोना वारियर्स को रक्षा सूत्र बांधे गये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी एक प्रतिनिधि मंडल राखी बांधने जायेगा। उन्होंने बताया कि यह राखियां ईको फ्रेडली हैं, जो घर पर ही आम व पीपल के पत्तों से बनाई गई हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, लीला कंडारी, कमला थपलियाल, सुनीता तेलवाल, नमिता कुमांई, अनीता धनाई, नीति शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *