डोईवाला: 2022 के चुनाव को देखते हुए युवा कांग्रेस ने की नियुक्ति
डोईवाला से जावेद हुसैन की रिपोर्ट:। गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही उत्तराखंड मैं एक बार फिर से नई जान आनी शुरू हो चुकी है। अब युवाओं में 2022 के लिए जोश दिखना शुरू हो चुका है। जिसके चलते आज डोईवाला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सैनी ने केमटी का विस्तार करते हुए युवाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपकर 2022 के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है। वहीं मनोज प्रसाद सेमवाल को विधानसभा सचिव तो अमर कुमार को नगर सचिव युवा कांग्रेस पर नियुक्त किया।